फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनी से बोकटा तक स्वीकृत सड़क नहीं बन पाई

Sun, 07 Jan 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बोकटा गांव के लिए पैदल सामान ढोकर ले जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूनी से भंडारीगांव होते हुए बोकटा तक तीन साल पहले स्वीकृत दस किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने इस सड़क की कटिंग के लिए जेसीबी लगाई थी और कुछ दूरी तक सड़क काटी भी गई, लेकिन देखरेख न होने के कारण सड़क का यह हिस्सा भी मलबे से पट गया है। लोग अब भी उसी हाल में हैं और उनको मुवानी बाजार तक जाने और जीआईसी मुवानी जाने के लिए दस किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान कटने वाली लोगों की नाप जमीन के लिए भी शासन ने एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी, लेकिन विभाग ने मुआवजे की राशि का वितरण भी नहीं किया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने गांव वालों की इस व्यथा को सोमवार को डीएम के समक्ष जनता दरबार में उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की जनता के साथ इस तरह की धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए।

बोकटा के आसपास कोई दुकान नहीं है। लोगों को राशन, तेल, सब्जी, दवा आदि के लिए दस किलोमीटर दूर मुवानी जाना पड़ता है। वहीं, लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण जल्दी शुरू किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीडी जोशी का कहना है कि सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें