फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए बसंती को नहीं मिले रुपए

Mon, 21 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रुपए को लेकर परेशान तल्ली मिर्थी की बसंती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तल्ली मिर्थी गांव की बसंती देवी पिछले पांच दिनों से बैंकों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनको बेटी की शादी के लिए बैंक से अब तक रुपए नहीं मिल पाए हैं। छोटी बेटी विमला का विवाह चार दिसंबर को तय हुआ है। बारात धारचूला से आएगी। बैंक के अधिकारी दो या तीन हजार से अधिक की राशि दे पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


सोमवार को अपनी बड़ी बेटी रेखा के साथ बैंक पहुंची बसंती ने बताया कि विवाह की तारीख नजदीक आ रही है, लेकिन रुपए के अभाव में कोई खरीदारी नहीं कर पाए हैं। बसंती के पति का काफी पहले निधन हो गया था। पूरा दारोमदार वह खुद ही संभालती हैं। छोटी बेटी की शादी को शानदार तरीके से करने की उनकी तमन्ना को नोटबंदी के कारण भारी झटका लगा है। उन्होंने बताया कि खाते में पैसे हैं, लेकिन बैंक ज्यादा रकम का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विवाह के लिए ढाई लाख रुपए देने की बात तो की है, लेकिन व्यवहार में वह लागू नहीं हो पा रहा है।

सोमवार को वह इसी उम्मीद से बैंक पहुंची कि शायद आज समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन कई घंटे बैंक में इंतजार करने के बाद भी उनकी समस्या हल नहीं हुई। स्टेट बैंक के सेवा प्रबंधक सचिन सिंघल ने कहा कि बैंक के पास विवाह के लिए ढाई लाख रुपए का भुगतान करने संबंधी आदेश तो आ गया है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या कैश की हो गई है। उन्होंने कहा कि कैश की कमी से हर खाताधारक को दो या तीन हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। बसंती के मामले में उन्होंने कहा कि कैश आते ही सबसे पहले उनको भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक आफ बड़ौदा में भी कैश की कमी
डीडीहाट। बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर रवींद्र धानिकी का कहना है कि कैश की कमी से दिक्कत आ रही है। बैंक में इस समय करीब चार लाख रुपए हैं। हर खातेदार को तीन से चार हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले शनिवार को उन्होंने कई लोगों को 24 हजार रुपए का भुगतान किया। अब नई करेंसी के आने के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें