फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में अभी सुधार नहीं

Sat, 23 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कड़ाके की ठंड का असर अभी कम होने वाला नहीं है। जिला मुख्यालय में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुनस्यारी में आज न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार दिनभर तेज हवाओं का असर बना रहा। इस कारण ठंड अभी कम नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में फिर से बादल छाने लगेंगे और तापमान में फिर से गिरावट आने लगेगी। इस बीच घाटी वाले इलाकों में घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह 11 बजे तक छाए रहने वाले कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में फिर से मौसम के रुख में बदलाव आएगा। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। इस महीने कम से कम लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें