फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन चली हिमालय दर्शन हेली सेवा

Sat, 23 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए 18 जनवरी को शुरू हुई हिमालय दर्शन हेली सेवा ने अब तक दूसरी उड़ान नहीं भरी है। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा था कि यह सेवा अब निरंतर जारी रहेगी। यही नहीं मुनस्यारी से मिलम तक भी सेवा शुरू करने का ऐलान किया गया था। 18 जनवरी को सिर्फ पांच लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी पहुंचे। उसके बाद यहां कोई भी पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के अगले दिन हालांकि मौसम खराब हो गया था लेकिन उसके बाद लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय मुनस्यारी में शीतकालीन पर्यटन के लिए अनुकूल माहौल है। सभी चोटियों पर बर्फ गिरी है। यदि यह सेवा निरंतर जारी रहती तो पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलता। टूर आपरेटर संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र बृजवाल का कहना है कि हेलीकाप्टर सेवा को जारी रखने के लिए किराया कम किया जाना चाहिए। ताकि मध्यम वर्ग के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। कुमाऊं मंडल विकास निगम के स्थानीय प्रबंधक सूरज बनकोटी ने बताया कि पहले मौसम की खराबी के कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई। अब हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए यात्रियों के न मिलने के कारण यह शुरू नहीं हो पा रही है। सरकार ने जल्दबाजी में सेवा शुरू तो कर दी लेकिन उसकी निरंतरता पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें