फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा संचालन के लिए गुमराह कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा 25 जुलाई को शुरू हो गई थी लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर देहरादून से पिथौरागढ़ नहीं पहुंचा है। सरकार ने उड़ान योजना के तहत इसे अल्मोड़ा से भी जोड़ दिया है जबकि पिथौरागढ़ के लिए नियमित हेलिकॉप्टर सेवा खराब मौसम के कारण एक माह से बंद है।
विज्ञापन

पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा का किराया पिथौरागढ़ तक आठ हजार रुपये है जबकि उड़ान योजना के तहत जनता को सस्ती सेवा देने की बात कही गई थी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार को गंभीरता पूर्वक सीमांत जिले की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विमान सेवा का संचालन करने की मांग की है।
सेवा नियमित हो जिससे जनता को लाभ मिल सके। सीमांत के लोगों के देहरादून और दिल्ली की दूरी कम हो। करोड़ों खर्च करने के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सिर्फ मंत्रियों के हेलिकॉप्टर या विमान आ रहे हैं। उड़ान योजना के तहत सस्ती सेवा देने के बजाय सरकार महंगी सेवा दे रही है जो सीमांत की जनता के साथ धोखा है। इससे पता चलता है सरकार नियमित विमान सेवा के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले में विमान सेवा का संचालन जरूरी है। सरकार विमान उड़ाने में सफल नहीं हो सकी है। नियमित सेवा होती तो लोगों के लिए यात्रा सुगम होती। - चंद्रशेखर पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष, यूकेडी।
उड़ान योजना के तहत सस्ती सेवा देने के बजाय महंगी हेली सेवा दी जा रही है। आठ हजार किराया देने के लिए हर यात्री को कई बार सोचना पड़ रहा है। - चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष, आप।
सरकार ने पांच साल सत्ता पर राज किया। जनता ने फिर भाजपा को सत्ता सौंपी है। इसके बाद भी नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान उड़ाने की कवायद नहीं हो रही है। - रमेश बिष्ट, जिलाध्यक्ष, सपा।
नैनीसेनी हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान के लिए सरकारें गंभीर नहीं हैं। करोड़ों खर्च करने के बाद भी हवाई सेवा का नियमित संचालन न होना चिंताजनक है। - राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष, बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें