फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर सेंटर पहुंचने से पहले घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। डोर गांव में मवेशियों के लिए चारा काटते समय पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय मुवानी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम डोर निवासी भवान राम की पत्नी लछिमा देवी (42) शुक्रवार को पशु चारा लेने रुइसपाटा के जंगल में गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी से गिर कर घायल हो गई। ग्राम प्रधान कुंवर सिंह राणा ने बताया कि महिला की गिरने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर दो बजे वह घटना स्थल पर पहुंचे। 108 सेवा से तेजम चिकित्सालय पहुंचाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। वहां से हायर सेंटर पिथौरागढ़ ले जाते समय पीएचसी मुवानी में दिखाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना थाना नाचनी को दी।
थानाध्यक्ष चंदन सिंह की टीम ने तेजम चिकित्सालय में पंचनामा भरा। पिथौरागढ़ से आई चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र सौन ने मौका मुआयना कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रधान ने बताया कि मृतका बीपीएल परिवार की कमाऊ मुखिया थी। उसे दो बेटे हरीश और पंकज बेरोजगार हैं। मृतका के पति भवान राम ने सरकार, प्रशासन से मदद मांगी है। क्षेत्र में दस दिन पूर्व मवेशियों के लिए चारा लेने गई सैणरांथी की हंसा देवी की भी पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें