फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निस्तारण की व्यवस्था नहीं, रास्तों के किनारे जलाया जा रहा कूड़ा

Sun, 14 Jan 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नगर के कई क्षेत्रों में घर-घर से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से लोग रास्तों के किनारे
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कई क्षेत्रों में घर-घर से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से लोग रास्तों के किनारे कूड़ा डाल रहे हैं और वहीं जला भी रहे हैं। इससे दोहरा प्रदूषण हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के धोबीघाट से पियाना जाने वाले मार्ग में आकाशवाणी परिसर के किनारे दो स्थानों पर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इस कूड़े को इन्हीं स्थानों पर जला भी दिया जाता है। कूड़ा रास्ते के किनारे निस्तारित किए जाने से रास्ते में गंदगी बिखर जाती है। वहीं वायु प्रदूषण से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंदगी के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर के जागरूक लोगों ने पालिका से कूड़े का निस्तारण कूड़ेदानों में ही किए जाने की मांग की है। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि नगर में घरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। प्रतिदिन कूड़ा एकत्र कर नैनीपातल स्थित कूड़ास्थल में निस्तारित किया जाता है। रास्तों या अन्य स्थानों पर कूड़ा फेंकना और जलाना गलत है। यदि कोई ऐसे कूड़ा फेंकता है तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें