फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा बदहाल होने के कारण एसबीआई में नहीं हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल होने के कारण एसबीआई में लेनदेन नहीं हो रहा है। लेनदेन न होने के कारण क्षेत्रवासियों को 25-50 किमी की दौड़ लगाकर अन्य क्षेत्रों के बैंकों में जाना पड़ रहा है। जनता ने एसबीआई के अधिकारियों पर बैंक के पुराने सेटेलाइट सेट को अन्यत्र एसबीआई में लगाने का आरोप लगाया है। इसके बाद बैंक बीएसएनएल के सहारे लेने देने गतिविधियों को चला रहा है, लेकिन संचार सेेवा बदहाल होने के कारण लेनदेन नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कुछ समय पूर्व लेने देने कार्य में सुस्ती को लेकर एसबीआई कर्मियों को बंधक भी बनाया था। जिसके बाद एसबीआई के उच्चाधिकारियों ने जनता को एक हफ्ते के भीतर गणाई शाखा में सेटेलाइट सेट लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। इस कारण बैंक में 8से10 दिन भी कार्य नहीं हो पाता है। कहा शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पूर्व लगे सेटेलाइट सेट की रेंज कम थी। नया सेट शीघ्र लगाने की प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें