फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद कोरोना बेस अस्पताल केंद्र में एक्टिव केस 99 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोग जिला अस्पताल में अपनी जांच करा लें। जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनके संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन में रहने के साथ ही जांच करने की अपील की है। वरिष्ठ कांग्रेसी मथुरादत्त जोशी ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन पर हाल जाना। वहीं, गंगोलीहाट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद व्यापार संघ ने तीन दिन के लिए बाजार बंद कर दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक ने बताया कि सब्जी और दूध डेयरी की दुकानें सुबह 8 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार से मंगलवार दुकानें बंद रहेंगी। दवा दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें