धारचूला (पिथौरागढ़ )। मौसम के बदले मिजाज ने सीमांत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण जौलजीबी से अस्कोट के बीच जंगलों में पेड़ की टहनियां टूटकर लाइनों में गिरने के कारण शाम 5:30 बजे से सीमांत अंधेरे में डूबा रहा। लगातार 16 घंटे विद्युत सेवा बाधित रही, जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज सुबह 10:45 पर विद्युत सेवा बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
::: बोले अफसर, -"तेज हवाओं के कारण मेनलाइन में पेड़ों की टहनियों गिर जाने से रात को फॉल्ट नहीं मिल पाया था। सुबह 10:45 से सेवा बहाल कर दी गई है।" - डीएस निखुर्पा, एई विद्युत विभाग धारचूला।