फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिलेश्वर ने उद्घाटन मैच जीता

Sat, 29 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्कूल प्रमोशन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिभा खोज जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी ने 131 रनों से जीत लिया है। यह मैच स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन (एसएसपीएफ) की ओर से और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी और स्टेफर्ड स्कूल के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर तथा टॉस उछालकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। निर्धारित 25 ओवर के खेल में निखिलेश्वर एकेडमी की पूरी टीम 23 ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम ने 33, वेदांत ने 19 रनों का योगदान दिया। निहार ने 5 और आयुष ने 2 विकेट लिए।

जवाब में स्टेफर्ड की टीम 13.4 ओवर में मात्र 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आयुष ने 12 रन बनाए। शुभम और गौरव ने 3-3 विकेट लिए। निखिलेश्वर ने 131 रन से मैच जीता। अंपायर हरीश जोशी, गोविंद सिंह परिहार और स्कोरर पुष्कर चंद रजवार थे। इस अवसर पर एसएसपीएफ के जिला समन्वयक उमेश जोशी, किशन खड़ायत, सुभाष जोशी, एलएम भट्ट, जगदीश लोहनी, प्रकाश जोशी, विनोद कुमार, मनोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें