फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिलाओं का पानी के लिए प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। निगालपानी में तीन महीनों से अधिक समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। परेशान महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने अनीता देवी के नेतृत्व में धारचूला मुख्यालय में पानी की समस्या को लेकर नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि वह पिछले तीन माह से पेयजल संकट झेल रही हैं। पानी लाने के लिए उन्हें दूरदराज जाना पड़ता है। इससे उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। घर के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने एसडीएम दिवेश शाशनी को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत नागलिंग के लिए बनाई गई पेयजल योजना के दौरान निगालपानी को जलापूर्ति करने वाली लाइन से पाइप निकालने का आरोप भी लगाया। इस दौरान दीपावती, दीपा देवी, गंगोत्री देवी, इंदिरा देवी, पूजा देवी, विमला देवी, कमला देवी, रुक्मणी देवी, मुन्नी देवी, रुकमा देवी, शांति देवी, राजेश्वरी देवी, गोदावरी देवी, अनीता देवी, गीता देवी, राधा देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें