फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगालपानी पेट्रोल पंप से मिलने लगा ईंधन

Sun, 26 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
निगालपानी के पेट्रोल पंप से अब मिलने लगा ईंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगालपानी स्थित पेट्रोल पंप से वाहन चालकों को डीजल-पेट्रोल मिलने लगा है। 19 फरवरी को यह पंप निर्माणाधीन सड़क का मलबा गिरने के कारण टूट गया था। पंप मालिक ने नुकसान की भरपाई के लिए सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर लगातार दबाव बनाया।
विज्ञापन


साथ ही शनिवार को इस मसले पर जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक ली थी। डीएम ने इस लापरवाही पर सख्त रवैया अपनाते हुए सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को चेतावनी दी थी। साथ ही आईओसी के अधिकारियों से कहा कि पंप का संचालन तत्काल किया जाए, ताकि वाहन चालकों की परेशानी दूर हो सके।

पेट्रोल पंप के मैनेजर कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पंप की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है। अभी पंप की टूटी हुई छत की मरम्मत की जानी है। जल्दी ही यह काम भी हो जाएगा। पंप से ईंधन मिलने से वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। एक हफ्ते तक पंप बंद रहने के कारण कई वाहनों का संचालन बंद हो गया था और जो वाहन संचालित हो रहे थे उनको ईंधन के लिए 30 किलोमीटर दूर जौलजीबी जाना पड़ रहा था। इधर, एसडीएम आरके पांडे ने कहा कि सड़क के ठेकेदार ने पंप को हुए नुकसान का सारा खर्च दे दिया है। उन्होंने कहा कि पंप चालू होने से वाहन चालकों की परेशानी दूर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें