फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएचपीसी के इंजीनियर की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
वीर विक्रम सिंह पांगती(फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला दोबाट के पास खाई में गिरने से एनएचपीसी में कार्यरत इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद परिवार के सदस्य गहरे में हैं।
विज्ञापन

धारचूला के निंगालपानी निवासी वीर विक्रम सिंह पांगती (48) पुत्र गिरधर सिंह पांगती (पूर्व प्रधानाचार्य) एनएचपीसी में इंजीनियर थे। बताया जा रहा है कि सड़क बंद होने के कारण वह बुधवार देर शाम अन्य स्टाफ के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान दोबाट प्लांट के पास पैर फिसलने से खाई में गिर गए। हादसे की सूचना धारचूला पुलिस को दी गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम तीन घंटे की मशक्कत के बाद खाई में उतरी तब तक वीर विक्रम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें