फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धोखाधड़ी का आरोपी गोंडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेटवर्क मार्केटिंग, क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाकर अधिक लाभ देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को गंगोलीहाट पुलिस ने गोंडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रावलगांव गंगोलीहाट निवासी सतेंद्र प्रसाद ने 13 दिसंबर को थाने में तहरीर थी कि अभय सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पांच जुलाई 2022 को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर नेटवर्क मार्केटिंग, क्रिप्टो करेंसी की जानकारी दी। उसने नेटवर्क मार्केटिंग में रुपये लगाने और अधिक लाभ देने का लालच दिया जिस पर उसने शुरुआत में कम रुपये लगाए जिससे कुछ लाभ मिलने के बाद उसने 302500 रुपये की राशि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर घरवासजोत सिसवरिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी गोविंद शुक्ला (22) और मंजू तिवारी के खाते में डाल दिए।
इसके बाद अभय सिंह ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अभय सिंह के खिलाफ धारा-420 और 66डी आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 10 जनवरी को आरोपी गोविंद शुक्ला को बहराइच रोड गुरुनानक चौराहा गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक बैंक जमा पर्ची और नगद राशि बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें