फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के मजदूरों को नहीं मिला वेतन

Wed, 18 Nov 2015 12:49 AM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे में काम करने वाले मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे मजदूरों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि मजदूरों के मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जबकि 150 किलोमीटर लंबी इस सड़क को दुरुस्त रखने की पूरी जिम्मेदारी मजदूरों के हाथ में है। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा है कि मजदूरों के वेतन का भुगतान करने के लिए एनएच के अधिकारियों से बात की जाएगी और जल्दी समाधान निकाला जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि उनके भविष्यनिधि खाते में भी धनराशि जमा नहीं हो रही है। इस कारण उनको भविष्य की सुरक्षा सता रही है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने मजदूरों का पक्ष लेते हुए कहा है कि जिनके हाथ में सड़क की दशा सुधारने की पूरी जिम्मेदारी है उनको ही वेतन से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के मामले की अनदेखी की गई तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में मजदूर जगदीश लाल, पदम सिंह, प्रकाश राम, रमेश सिंह, मोहन राम, भूपाल राम, गोविंद सिंह, जगदीश राम, मनोज सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें