फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएच बदहाल, राह चलना मुश्किल

Tue, 08 Oct 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंपावत में एनएच पर सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से चंपावत कैंपस परिसर क्षेत्र तक एनएच में जगह-जगह गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। लंबे समय से एनएच पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो रही है। एनएच पर बने इन गड्ढों से वाहन चालक बचकर चलते हैं।
विज्ञापन

एनएच पर बने इन गड्ढों से बचकर राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को चलना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत कोतवाली के पास हैं। यहां पर अक्सर गड्ढों के कारण सड़क पर पानी का ताल बना रहता है। यहां पर वाहन संभल कर चलाना पड़ता है। करीब तीन किमी के क्षेत्र में सड़क पर 100 से भी अधिक गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हैं। कई बार इन गड्ढों की चपेट में आकर बाइक सवार रपट चुके हैं। चंपावत टीआरसी से लेकर, जायका होटल, गैस ऑफिस, जिला अस्पताल, वन विभाग कार्यालय, कोतवाली से कैंपस परिसर क्षेत्र तक एनएच पर गड्ढों के कारण कैंपस जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। सीएम ने 14 अक्तूबर तक गड्ढे मुक्त सड़क की बात कही है। उसकी मियाद में अब छह दिन का समय है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें