फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल पिथौरागढ़-घाट एनएच में बंद रहेगा वाहनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खतरा बनीं दरारों को हटाने के लिए पिथौरागढ़-घाट एनएच 31 अक्तूबर और एक नवंबर को बंद रहेगा। दोनों दिन एनएच पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वाहनों का संचालन पूरी तरह से बाधित रहेगा। दो से 11 नवंबर तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क में खतरा बनी दरारों को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन पूूरी तरह से बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को केवल सुबह आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन हो सकेगा। इसके बाद शाम छह बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दो नवंबर से 11 नवंबर तक 10 दिन के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एनएच पर आवाजाही को बंद रखा जाएगा। सुबह साढ़े आठ से पहले और दिन में ढाई बजे बाद वाहन संचालित होंगे। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आपात स्थिति में पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग से आवागमन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें