फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इंदिरा पार्क में स्टोरेज टैंक बनने से दूर होगी पानी की समस्या

Sun, 12 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के इंदिरा पार्क में पेयजल स्टोरेज टैंक निर्माण के बाद पानी की समस्या दूर होगी। पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद टकाना, कृष्णापुरी, सिनेमा लाइन क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जल संस्थान ने जिला योजना से इंदिरा पार्क में 200 केएल पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। 20 लाख रुपये की लागत से बने पेयजल टैंक में अब नगरपालिका से पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाना बाकी है। पहले यहां छोटा टैंक होने के कारण अधिक पानी स्टोर करने की समस्या बनी रहती थी। गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता था लेकिन अब निर्माण पूरा होने के बाद पानी स्टोरेज की समस्या नहीं होगी। अब क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी सुरेश जोशी ने बताया कि नगरपालिका से पेयजल टैंक में पाइप लाइन जोड़ने के लिए आरईएस, लोनिवि और जल संस्थान ने संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी है। लाइन बिछाने में 24.89 लाख रुपये की लागत लगेगी। बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें