फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूमि स्वामित्व में महिलाओं को भी मिले अधिकार

Sun, 12 Mar 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अर्पण संस्था एक्शन एड के सहयोग से तीन विकासखंडों में भूमि स्वामित्व में महिलाओं को अधिकार देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। संस्था ने 11 गांव की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी। अर्पण संस्था का कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला विकासखंड में भूमि स्वामित्व में महिला अधिकारों के लिए नौ मार्च से महिला जागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन

संस्था ने रविवार को नया बस्ती के सीपू में अभियान चलाया। संस्था सचिव रेनू ठाकुर ने महिलाओं को उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के बारे में बताया। संस्था समन्वयक खीमा जेठी और क्लस्टर समन्वयक खद्योत कुमार ओझा ने भी जानकारी दी। इस दौरान गोविंद सिंह बौनाल, रुक्मिणी देवी, तारा देवी, उर्मिला देवी आदि रहे।
विज्ञापन


- 12पीटीएच03 पी-
पिथौरागढ़ के नया बस्ती में भूमि स्वामित्व में महिला अधिकार के लिए महिलाओं को जानकारी देती अर्पण संस्था की समन्वयक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें