फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में मोबाइल में आ रहे नेपाल के सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक के मजिरकांडा क्षेत्र के लोग निजी संचार कंपनी की सेवाओं से परेशान हैं। नीजी संचार कपंनी के सिग्नल के पास नेपाल टेलीकाम लिखा आ रहा है। इस कारण क्षेत्र के बच्चों की आनलाइन पढ़ाई नहीं हो रही है। मजिरकांडा में बीएसएनएल और आइडिया के मोबाइल टावर लगे हैं। क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा तो पहले से ही बदहाल है। इस कारण अधिकांश लोगों ने सिम को निजी कंपनी से पोर्ट करा रखा है। क्षेत्र के मल्ली भटेड़ी, तल्ली भटेड़ी, जुलपाता, च्योड़ी, मजिरकांडा, गौरीहाट, विषखोली, भंडाखोली, बगरतोली, जमिरपानी और रज्यूड़ा में निजी कपंनी के आठ हजार से अधिक उपभोगता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोहन गोबाड़ी ने बताया निजी कंपनी ने टावर की रेंज कम रखी हैं। लाॅकडाउन के चलते शहरों से लोग गांव आए हैं फोर-जी काम न करने से सभी स्कूलों के बच्चों की आनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। साथ ही गैस की बुकिंग न होने से सब्सिडी का लाभ नही मिल पा रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें