सोमवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कंटेंनेमेट जोन के 53 और दूसरे दिन मंगलवार को 140 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इन छात्रों की परीक्षाएं बाद में संपन्न कराई जाएंगी।
मंगलवार को हाईस्कूल की संस्कृत, पंजाबी, बंगाली और इंटरमीडिएट में भूगोल और भूगर्भ विज्ञान विषय की परीक्षा थी। संस्कृत विषय में 90985 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 87949 छात्र उपस्थित रहे और 3036 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें कंटेनमेंट जोन के 140 छात्र भी शामिल हैं, वहीं पंजाबी विषय में 233 छात्र पंजीकृत थे, 118 उपस्थित रहे और 115 ने परीक्षा छोड़ी। बंगाली विषय में 24 छात्र पंजीकृत थे और सभी उपस्थित रहे।
इधर, राइंका थारी में कई बच्चों को मास्क भी मुहैया कराए गए। उधर, नैनीताल में पांच परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 305 में से 291 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक शिक्षा के अपर शिक्षा निदेशक रघुनाथ लाल आर्य ने नैनीताल के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
हाईस्कूल में कंटेनमेंट जोन के 140 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड की छूटी परीक्षाओं को 22 जून से 25 जून तक संपन्न कराया जा रहा है। सोमवार को हाईस्कूल में उर्दू की परीक्षा में हरिद्वार के कंटेनमेंट जोन के 4 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय में टिहरी जनपद के कंटेनमेंट जोन में 47 और हरिद्वार में दो छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। मंगलवार को हाईस्कूल में संस्कृत विषय में कंटेनमेंट जोन के 140 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड अधिकारियों की माने तो परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कंटेंनेमेट जोन छात्रों की सही संख्या पता चलेगी।