फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक ने किया पिता का पीपलपानी

विज्ञापन
डबंर अपने पिता का सानदेव में पीपलपानी करता हुआ। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़): लॉकडाउन के दौरान नेपाल निवासी एक व्यक्ति ने नेपाल में निधन हुए अपने पिता के क्रिया कर्म के बाद यूथ सोसाइटी रोटी बैंक के सहयोग से सानदेव में पीपलपानी किया। नेपाल के बैतड़ी जिले के बास गांव के डंबर सिंह के पिता जनक सिह (70) का 13 अप्रैल को नेपाल में ही निधन हो गया था। डंबर सिह उस समय डीडीहाट के सानदेव में मजदूरी कर रहा था। जानकारी मिलने के बाद वह पैदल ही नेपाल जाने के लिए निकल गया, परंतु लॉकडाउन के कारण व झूला पुल बंद होने के कारण वह पांच दिन तक सीमांत क्षेत्र में ही फंसा रह गया। डंबर वापस सानदेव पहुंचा और उसने सानदेव में ही क्रिया कर्म करना शुरू कर दिया। रोटी बैंक डीडीहाट के सहयोग से क्रिया कर्म करने के पश्चात डंबर सिंह के पिता का पीपलपानी पूरे रीति रिवाज से कराया गया। इसके लिए यूथ सोसाइटी रोटी बैंक ने ब्राह्मण व अन्य सामान की व्यवस्था कर यह पीपलपानी का संस्कार हिंदू रीति रिवाज से कराया। नेपाल के लोगों ने यूथ सोसाइटी रोटी बैंक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें