फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों के दांतों समेत नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने वन्य जीवों के दांतों के साथ एक नेपाली व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को पार करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नेपाल के किसी तस्कर ने उसे रुपयों का प्रलोभन देकर भारत में किसी व्यक्ति तक यह दांत पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। जुलाघाट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैतड़ी जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


जुलाघाट के प्रहरी उपनिरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बजांग जिले के वार्ड संख्या 4 के बाज गांव का कल्याण सिंह धामी (40) सीमा पुल बंद होते समय भारत की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। सीमा पुल पर तैनात प्रहरी हेड कांस्टेबल सूरत भंडारी, कांस्टेबल परवेश राना, उपना बिक और हर्कबहादुर ने शक होने पर उसकी तलाशी ली। इस पर उसकी जेब से वन्य जीवों के दो दांत बरामद हुए।

आरोपी ने बताया कि उसे यह दांत गांव के किसी व्यक्ति ने पिथौरागढ़ जाकर दे आने को कहा था। इसके बदले उसे कीमत मिलनी थी। प्रहरी उपनिरीक्षक पांडे ने बताया कि यह दांत हाथी दांत के टुकड़े या तेंदुए के लग रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दांतों को भी जांच के लिए वन्य जीव अनुसंधान केंद्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें