फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी में ओली सरकार के खिलाफ निकली रैली

विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी में ओली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नेपाली कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। केंद्रीय नेतृत्व ने ओली सरकार के संसद भंग करने को असांविधानिक करार करते हुए पूरे नेपाल में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इसी क्रम में नेपाली कांग्रेस ने संसद विघटन के खिलाफ सोमवार को बैतड़ी के पाटन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पाटन एयरपोर्ट पर हुई सभा में आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। नेपाल तरुण दल बैतड़ी के उपाध्यक्ष महेश भट्ट ने बताया कि प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन में नेपाली कांग्रेस की जिला शाखा ने जुलूस प्रदर्शन के बाद हुई सभा में बैतड़ी सचिव बीर बहादुर बिष्ट ने कहा कि संसद भंग कर प्रधानमंत्री ओली ने असांविधानिक कदम उठाया है। उन्होंने ओली सरकार लोकतंत्र विरोधी बताया। कहा कि नेपाली कांग्रेस लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाह के विरोध में है। रैली को नेपाली कांग्रेस के पूर्व वाणिज्य राज्य मंत्री नर बहादुर चंद, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवराज भट्ट, महासचिव सदस्य हरिमोहन भंडारी, उत्तर बहादुर, वायु प्रताप सिंह और जिला सचिव बीर बहादुर बिष्ट ने संबोधित किया।
पूर्व वाणिज्य राज्य मंत्री चंद ने कहा ओली सरकार के इस कदम से जनता सड़कों पर आ गई है क्योंकि मौजूदा सरकार असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। प्रधानमंत्री ओली निरंकुश होने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाली कांग्रेस लोकतंत्र के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें