फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के छांगरू गांव में होगा रं महोत्सव एजीएम

Sun, 29 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में रं संग्रहालय को सामग्री सौंपते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय रं संग्रहालय में विधिवत कलेक्शन सेंटर शुरू हो गया है। दारमा क्षेत्र के सुंदर सिंह बोनाल ने घोड़े के पीठ पर लगाए जाने वाले सामान और उर्मिला गुंज्याल ने दन, कालीन, थुल्मा, चुटके बनाने के काम आने वाली सामग्री को संग्रहालय में रख दिया है। नेपाल के छांगरू गांव के चमक तिंकरी ने ‘भखार’ (लकड़ी का बड़ा बॉक्स) संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल और संग्रहालय के अध्यक्ष हनुमान नबियाल को दिया।
विज्ञापन


स्थानीय रं संग्रहालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि इस बार नेपाल के छांगरू गांव में रं महोत्सव एजीएम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दारमा, व्यांस, चौदांस के 37 गांवों के लोगों के साथ ही देेश-विदेश में सेवाएं दे रहे रं समाज के लोग शिरकत करेंगे। इस दौरान रं समाज और संस्कृति पर हो रहे आधुनिकता के प्रभावों की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर रीति-रिवाजों और परंपराओं पर बोझ बन रहे नियमों में संशोधन भी किया जाएगा।

नेपाल के वार्षिक सामान्य सभा (एजीएम) आयोजन समिति के ग्येल्बो बोरा को एक लाख रुपये सहयोग के रूप में देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र से लोग एजीएम के सफल संचालन के लिए लाखों रुपये का सहयोग संचालन समिति को देंगे। साथ ही तय हुआ कि प्रत्येक गांव से दस युवा स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं देंगे। संग्रहालय रखरखाव समिति के अध्यक्ष हनुमान नबियाल ने कहा कि अब शीघ्र ही पर्यटकों को संग्रहालय में स्थानीय रं संस्कृति और जीवन शैली को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर, संरक्षक महिमन ह्यांकी, सुंदर बोनाल, व्यांसी शौका समुदाय के अध्यक्ष धीरेंद्र बुड़ाथोकी, दौलत फकलियाल, सरोजनी ह्यांकी, भागेश्वरी गर्ब्याल, राजेंद्र रौंकली, जसराज व्यांस, देवकृष्ण फकंलियाल, लीला गर्ब्याल, महिराज गर्ब्याल, विजय गर्ब्याल, प्रकाश रौंकली, प्रह्लाद सिंह, रतन रायपा, राजेंद्र खोशा, इंद्र गर्ब्याल आदि थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें