फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सख्त चौकसी

Mon, 25 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे देश में जारी अलर्ट का असर यहां भी दिखाई दिया। नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से कांबिंग की। कांबिंग में अस्कोट और झूलाघाट थाने की पुलिस, एसएसबी के बार्डर आउट पोस्ट के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन

एसपी रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर आज जिले के सभी मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। एसपी के निर्देश पर होटलों, गेस्ट हाउसों में रहने वालों की चेकिंग की गई। नेपाल सीमा पर हर झूलापुल और अवैध रास्तों में कड़ी नजर रखी गई है। एसपी ने बताया कि मंगलवार को भी चेकिंग इसी तरह जारी रहेगी। जिला मुख्यालय में कोतवाल ध्यान सिंह, डीडीहाट में थाना प्रभारी गणेश सामंत, झूलाघाट में थाना प्रभारी पीसी मेलकानी ने पूरे नगर में गश्त की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें