फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नेपाल के दार्चुला में हिमस्खलन की चपेट में आकर कीड़ाजड़ी दोहन के लिए गए पांच लोग लापता, नहीं लगा

Wed, 03 May 2023 03:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन में दार्चुला जिले के व्यास ग्रामीण नगर पालिका-एक बोलिन में हिमस्खलन हो गया। कीड़ा जड़ी दोहन के लिए गए लगभग 12 लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला के बोलिन में हिमस्खलन हुआ है जिसमें एक पुरुष और चार महिलाएं लापता हो गए जबकि सात लोग बच गए। बताया जा रहा है यह सभी लोग कीड़ा जड़ी दोहन के लिए गए थे। हादसे की सूचना के बाद छांगरू से नेपाल पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन में दार्चुला जिले के व्यास ग्रामीण नगर पालिका-एक बोलिन में हिमस्खलन हो गया। कीड़ा जड़ी दोहन के लिए गए लगभग 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हैं जबकि सात लोग ठीक हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह छांगरू से लगभग चार-पांच घंटे की पैदल दूरी पर बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नेपाल के सुरक्षा बलों ने बर्फ में दबे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें