फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सख्त चौकसी की जाएगी

Tue, 13 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में नागरिकों की बैठक लेते सीओ शेखर चंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि नेपाल सीमा पर और सख्त चौकसी की जाएगी। इस समय महाकाली का जलस्तर कम होने से अवैध रास्तों से तस्करों और अपराधियों के आने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस अब सीमा पर लगातार कांबिंग करेगी। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे।
विज्ञापन


नगर में सेंटर पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है। सीओ ने कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना किसी अव्यवस्था को सुधारा नहीं जा सकता।

दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत, व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, शकुंतला दताल, वीरेंद्र नबियाल, ओपी वर्मा, लक्ष्मण कौशल आदि ने अपराधों पर नियंत्रण लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। थाना प्रभारी अजय साह ने बताया कि बाहरी लोगों के सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। मकान मालिकों से आग्रह किया कि वह अपने किराएदारों के बारे में तत्काल जानकारी दें। ताकि सत्यापन के काम में आसानी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें