फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी जिले में जीप खाई में गिरी, एक की मौत

Tue, 04 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के पंचेश्वर में यात्रियों को लेकर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।
विज्ञापन


बैतड़ी के पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि गणमेश्वर से यात्रियों को लेकर देहीमांडो जा रही जीप (एसई एकजे-295) दुर्घटनाग्रस्त होकर 70 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में पंचेश्वर ग्रामीण पालिका पांच के महादेव भट्ट (55) की मौत हो गई।

मुख्य जिला अधिकारी सुरेश पंथी, सीओ प्रेम बहादुर शाही समेत 30 लोगों का बचाव दल मौके पर पहुंचा। दुर्घटना का कारण जीप के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जीप में 12 लोग सवार थे जिसमें से 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें