फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Bus Accident: 51 यात्री लेकर कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही बस नदी में गिरी, छह की मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

Nepal Bus Accident: हादसा दाढिंग के गजुरी गांव पालिका पांच के घाटबेंसी नामक स्थान पर हुआ। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को काठमांडो भेजा गया है। अन्य का गजुरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बस नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सीमा से सटे नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई। बस कपिलवस्तु से काठमांडो जा रही थी। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को काठमांडो भेजा गया है। अन्य का गजुरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


हादसा बुधवार सुबह पांच बजे दाढिंग के गजुरी गांव पालिका पांच के घाटबेंसी नामक स्थान पर हुआ। जिला प्रहरी कार्यालय धाढिंग के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी उप निरीक्षक संतुलाल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि बस में 51 यात्री सवार थे।

Dehradun: गढ़ी और क्लेमेंटटाउन कैंट सिविल एरिया निगम में होगा शामिल, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 38 सवारियों को नदी से बाहर निकाला गया है। बस चालक 38 वर्षीय हरीराम हरीजन निवासी रुपंदेही लुंबिनी संस्कृति नगरपालिका नौ को नेपाल प्रहरी ने पकड़ लिया है। उससे हादसे के कारणों की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें