फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए

Thu, 16 Apr 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। बृहस्पतिवार को भी करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस बीच दिन में गर्मी के चलते सुबह और रात को श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। धाम मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे भी आना जारी है। नेपाल के श्रद्धालु भी दर्शन के लिए आते रहे। दिन भर ठूलीगाड़ में लगे भंडारों में प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लगती रही। श्रद्धालुओं का ठूलीगाड़ तक कार, बस, बाइक, साइकिल से आना जारी रहा। पैदल जत्थों के मां के डोले के साथ आने से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुलिस की ओर से कड़ी चौकसी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें