टनकपुर(चंपावत)। नौवें प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ का सोमवार (आज) से आगाज होगा। इसका आयोजन नवयोग सूर्योदय सेवा समिति और आयुष मंत्रालय कर रहे हैं। तीन दिवसीय इस महाकुंभ में निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। पहले दिन आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक वार्ष्णेय मुख्य वक्ता होंगे। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य मुख्य अतिथि होंगे। योग गुरु नवदीप जोशी ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा और योग की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।