फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला वॉलीबाल में नारायण नगर की बेटियां बनीं चैंपियन

Thu, 16 Oct 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर की बेटियों ने महाविद्यालय नाम रोशन किया है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025–26 में नारायण नगर महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, खहोमा, सानिला, टनकपुर, स्याल्दे, बेड़ीनाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, रानीखेत और नारायण नगर की टीमों ने भाग लिया। नारायण नगर की टीम ने पहले मैच में रानीखेत को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में चंपावत को 4-9 के अंतर से मात दी। फाइनल में नारायण नगर ने अल्मोड़ा को सीधे दो सेटों (25-21 व 25-14) से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें