फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका के साथ हुआ नारद मोह का मंचन

Sat, 01 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल
विज्ञापन
थल में रामलीला के शुभारंभ से पहले गणेश पूजन करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति पिथौरागढ़ ने शनिवार को रामलीला के 120वें मंचन का गणेश पूजा के साथ शुरुआत की। रामलीला के प्रथम दिवस पर नारद मोह का मंचन एक नृत्य नाटिका के साथ हुआ। इसके बाद रावण, कुंभकरण, विभीषण की तपस्या और ब्रह्मा द्वारा वरदान प्राप्ति का मंचन किया गया।
विज्ञापन


देवगणों का दुखी होकर भगवान विष्णु की शरण में जाना और उनसे उनकी रक्षा का आश्वासन प्राप्त करना भी मंचित किया गया। महाराज दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कर राम जन्म की लीला का सुंदर मंचन किया गया। पहले दिन भगवान विष्णु की स्तुति में देवगण यह गाते हैं-भो चतुर्पाणि चतुर्भुज स्वामी शरण तुम्हारी ओ। राम जन्म के समय-भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी गीत गाया गया। टकाना में भी शनिवार से रामलीला शुरू हो गई है। वहीं थल में गणेश पूजा के साथ रामलीला का आगाज हुआ। सुबह दस बजे से गणेश पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पुरोहित केजी पंत ने विधि-विधान से गणेश पूजा की।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवराज सत्याल, महासचिव प्रवीण जंगपांगी, सचिव सुनील सत्याल, व्यवस्थापक दिनेश पाठक, अर्जुन रावत ने बताया कि रामलीला को भव्य बनाने की पूरी तैयार हो चुकी है। थल मैदान में रात 8 बजे से रामलीला शुरू हो गई। रामलीला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें