फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकी के साथ नंदा महोत्सव शुरू

Tue, 06 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
नंदा महोत्सव में शगुन गीत गाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आकर्षक झांकी के साथ मंगलवार से यहां नंदा महोत्सव शुरू हो गया है। रामलीला मैदान में चल रहे महोत्सव में मंगलवार को महिलाओं ने शगुन आंखर पेश किए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नंदा महोत्सव चार दिन तक चलेगा। इस दौरान नंदा मैया की पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


स्वाधीनता सेनानी देवसिंह डसीला ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने नई पीढ़ी का आह्वान किया कि अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए सजग रहें। उद्घाटन अवसर पर छलिया दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। उत्तर कला मंच ने झोड़ा गीत पेश किए। नंदा राजजात यात्रा और देशभक्ति गीत भी गाए गए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष डीएस पांगती ने कहा कि जनता की भागीदारी से यह उत्सव लगातार आकर्षक होता जा रहा है। झांकी में विद्यासागर स्कूल, सूर्य मांटेसरी स्कूल, प्राथमिक पाठशाला, शिखर पब्लिक स्कूल, वेदा पब्लिक स्कूल, जोहार सांस्कृतिक संगठन, दिगतड़, खेतारकन्याल के लोगों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, पुष्कर पांगती, ललित भंडारी, दानू कन्याल, पवन टोलिया समेत तहसीलदार पीसी पंत, थाना प्रभारी गणेश सामंत अन्य लोग थे। महोत्सव में कार्यक्रमों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें