नंदा महोत्सव में झोड़ा, चांचरी के साथ ही विभिन्न खेल और अन्य प्रतियोगिताओं की धूम मची है। इस दौरान ऐंण (पहेली) प्रतियोगिता में राबाइंका की हिमानी, श्वेता ने पहला, कुणियां गांव की कमला, सरस्वती ने दूसरा स्थान पाया।
रामलीला मैदान में रविवार को महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी रहे। उन्होंने नंदा मेला कमेटी को 51 हजार, हिमालय ताइक्वांडो को 11 हजार और किरौली छोलिया नृत्य को 2500 रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विंदी महर और चंद्रप्रकाश की टीम ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी से समा बांध दिया। जोहार महिला जन जागृति संगठन, भुमैती ग्राम सभा, सरस्वती शिशु मंदिर, सूर्य मांटेसरी स्कूल, हिमालयन ताइक्वांडो, मल्लिकार्जुन स्कूल, किरौली गांव आदि ने नंदा डोला, शिव-पार्वती आदि की भव्य झांकी निकाली।
एनसीसी कैडेट और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह पांगती, कै. लक्ष्मण सिंह टोलिया, रुद्र सिंह रावत, पुष्कर पांगती, पूरन सिंह टोलिया, नवीन टोलिया, संजू पंत, प्रह्लाद चुफाल, अजीतपाल डसीला, चंदू पाल आदि थे।
निधि ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
डीडीहाट। नंदा महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी में निधि गुंसाई ने पहला, निशा ग्वाल ने दूसरा स्थान पाया। मटका फोड़ बाल वर्ग में लक्ष्य पहले, शिवम ठकुराठी दूसरे, झोड़ा, चांचरी में जीजीआईसी पहले, सूर्य मांटेसरी स्कूल दूसरे, मैराथन जूनियर में नवल किशोर पहले, जोगेंद्र प्रसाद दूसरे, सीनियर वर्ग में ललित प्रकाश पहले, कृष्णा चुफाल दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक सत्यम जोशी, अंजू भड़, प्रह्लाद मेहरा, गोविंद दिगारी रहे।