फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य झांकी के साथ डीडीहाट में नंदा महोत्सव शुरू

Fri, 18 Sep 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भव्य झांकी और सगुन आखर के साथ शुक्रवार से डीडीहाट में नंदा महोत्सव शुरू हो गया है। भारी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोजन में धन की कोई कमी नहीं होगी। वह अपने स्तर से पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, कलश यात्रा के दौरान सगुन आखर गाए गए। जोहार संस्कृति शोध समिति और डायट के कलाकारों ने झांकी निकाली। झांकी में सूर्य मांटेसरी स्कूल, प्राथमिक पाठशाला, वेदा पब्लिक स्कूल, शिखर पब्लिक स्कूल, मलयनाथ स्कूल के छात्र शामिल हुए। कलशयात्रा के साथ साथ हिलजात्रा, वृंदावन की होली, कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य, गणेश पूजन, शिव स्तुति को भी शामिल किया गया।  नंदा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह पांगती और सचिव संजू पंत ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले महोत्सव के दौरान मुख्य पूजा कार्यक्रम के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें