फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पर नामिक हाईस्कूल को नहीं मिला गेस्ट टीचर

Tue, 25 Aug 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों की भर्ती में कहीं खुशी कहीं गम वाली स्थिति हो गई है। जीआईसी गणाईगंगोली को जहां 12 साल बाद भौतिक विज्ञान का प्रवक्ता मिला है। वहीं, हिमालय की तलहटी पर बसे नामिक के शिक्षक विहीन हाईस्कूल को एक भी गेस्ट टीचर नहीं मिला। नामिक के लोगों ने इसके विरोध में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को विद्यार्थियों के साथ द्वालीगाड़ (बिर्थी) में चक्काजाम करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

गणाईगंगोली हाईस्कूल को तीन साल बाद रसायन विज्ञान का शिक्षक मिला है। सामान्य विषयों में भी तैनाती हुई है। जीआईसी में अब शिक्षकों के सभी पद भर गए हैं, वहीं नामिक के लोगों में घोर निराशा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान तुलसी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नामिक को गेस्ट टीचर न देने पर रोष जताया गया। ग्राम प्रधान के साथ ही पीटीए अध्यक्ष महेंद्र भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष बहादुर सिंह ने कहा कि नामिक हाईस्कूल में छह में से एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। एक शिक्षक तैनात था, उसकी 17 अगस्त को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। हाईस्कूल की कक्षाओं को जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह जैम्याल पढ़ा रहे हैं। हाईस्कूल में 12 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक नहीं होने से 121 परिवार वाले नामिक गांव के 35 बच्चे मुनस्यारी, पिथौरागढ़ पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें