फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नैनीसैनी में बीयर बार का लाइसेंस रद्द करो

Mon, 20 Mar 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी में बीयर बार का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर महिलाओं और लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर लाइसेंस रद्द नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नैनीसैनी क्षेत्र के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आबकारी विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि नैनीसैनी क्षेत्र में बीयर बार खुलने से वहां का माहौल खराब हो गया है। महिलाओं को खेतों और छात्राओं को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है।

शराबी आए दिन उत्पात करते रहते हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस दौरान गोविंद सिंह, कौशल्या देवी, कलावती, कमला देवी, अंजू, हिमंती देवी, सावित्री देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें