फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग इसी माह

Wed, 30 Sep 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां नैनीसैनी हवाई पट्टी पर इसी महीने हल्के विमानों की ट्रायल लैंडिंग होगी। हवाई पट्टी क्षेत्र में आ रहे एक पब्लिक स्कूल को शिफ्ट करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

विधायक मयूख महर ने मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी, एसडीएम अनुराग आर्य के साथ बुधवार को हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। हवाई पट्टी के निकट स्थित मां नैनावती पब्लिक स्कूल प्रबंधन के साथ दो घंटे तक चली वार्ता में स्कूल को शिफ्ट करने पर सहमति बनी। तय हुआ कि स्कूल को 7 नाली भूमि के बदले मखौलिगांव स्थित संग्रहालय के समीप खाली पड़ी उतनी ही जमीन आवंटित की जाएगी। राज्य अवस्थापना विकास निगम स्कूल को नया भवन बनाकर देगा। प्रशासन स्कूल शिफ्टिंग संबंधी अनुबंध कराएगा। विधायक ने एक सप्ताह के भीतर हवाई पट्टी के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन के प्रपत्र तैयार करने को कहा है। वार्ता में विद्यालय प्रबंधन समिति के शमशेर सिंह महर, दीवान सिंह भंडारी, रमेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, तिलक जोशी, शंकर खड़ायत, विक्रम सिंह, कुंडल महर शामिल थे। वधायक ने बताया कि अक्तूबर महीने में किसी भी समय हवाई पट्टी में ट्रायल लेंडिंग होगी। इसके प्रबंध राज्य उड्डयन विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का काम पूरा हो गया है। विश्राम गृह और टर्मिनल भवन का काम अंतिम चरण में है। हवाई पट्टी से नियमित उड़ान शुरू करने का मामला पुन: राज्य सरकार उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार के सामने रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें