फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू होगी उड़ान

Mon, 19 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू होगी उड़ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी पर निजी कंपनी के नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग होगी जबकि बुधवार को हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा चलेगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने हवाई सेवा शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि 20  दिसंबर दोपहर नैनीसैनी हवाई पट्टी में 9 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग होगी। ट्रायल लैंडिंग सफल रहने पर 21 दिसंबर से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच निजी विमानन कंपनी भारत होटल वीटीएल जेएस कंपनी के नौ सीटर  विमान की हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी। डीएम ने बताया कि किसी कारण मंगलवार को ट्रायल लैंडिंग नहीं हुई तो फिर यह 21 को होगी। उसके अगले दिन से हवाई सेवा प्रारंभ होगी। बताया कि रियायत के बाद एक तरफ का किराया 4000 रुपये होगा। 

जिलाधिकारी ने बताया कि विमान सेवा शुरू होने के दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर विमान सेवा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि वर्ष 1994 में निर्मित हवाई पट्टी का हाल में विस्तारीकरण हुआ है। विस्तारीकरण के बाद हवाई पट्टी की लंबाई 1560 से बढ़कर 1700 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर से बढ़कर 60 मीटर हो गई है। राज्य सरकार के अनुरोध पर कुछ दिन पहले एयरपोर्ट एथोरिटी ऑफ इंडिया ने हवाई पट्टी से उड़ान को मंजूरी प्रदान की है। ट्रायल लैंडिंग के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें