फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढाई करोड़ की लागत से सुधरेगी नाचनी-बांसबगड़ सड़क

Wed, 13 Dec 2023 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी-बांसबगड़ सड़क में निर्माणाधीन काजवे। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बदहाल नाचनी-बांसबगड़ सड़क की मरम्मत ढाई करोड़ रुपये से होगी। लंबे समय से बहदाल सड़क पर लोगों के लिए पैदल आवाजाही करना भी मुश्किल होता है। सड़क की दशा सुधरने से 14 गांवों की 15 हजार की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोनिवि की 10 किमी बदहाल नाचनी-बांसबगड़ सड़क का ढाई करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। वर्षा काल में कई जगह भूस्खलन से सड़क अधिकांशतया बंद रहती है। वर्षों पूर्व बनी यह सड़क देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है।
सड़क बंद होने से बांसबगड़, गुटी, खेत भराड़, राया, बजेता, डूंगरी, शेलमाली, दाखिम, कोटा, मलौन, पंद्रपाला, लोद, बरा, धामीगांव समेत 14 गांवों की 15 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ले जाने में होती है। सड़क पर बने गड्ढे अक्सर लोगों की राह में बाधा पैदा करते हैं। पूरी सड़क का डामर उखड़ चुका है। भूस्खलन से भारी वाहनों चलना भी बंद हो जाता है।
विज्ञापन

कोट
ढाई करोड़ की लागत से नाचनी-बांसबगड 10 किमी सड़क की हालत सुधारने का काम शुरू हो गया है। एक वर्ष की समयावधि से सड़क में कलवर्ट, दीवार निर्माण, नाली निर्माण का कार्य होने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। - योगेश बिष्ट, अवर अभियंता, लोनिवि डीडीहाट।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें