फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुनीताल में मिले शव के रहस्य से नहीं उठा पर्दा

Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करीब एक सप्ताह बाद भी नगर के नजदीक चैसर गांव के कुनीताल में मिले युवक के शव के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। न तो युवक के बारे में पता चला न उसकी मौत के कारणों का। पुलिस ने आखिरकार युवक के शव का अंतिम संस्कार कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व कुनीताल में 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी और पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोग भी युवक की मौत के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें