फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को समर्पित कार्यक्रम देख नम हुई आंखें

Sun, 04 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बियरशीबा स्कूल कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन पिथौरागढ़ के वार्षिक झलक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भारतीय सेना को समर्पित कार्यक्रम देखकर सबकी आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

खचाखच भरे पुलिस लाइन के ग्राउंड में वार्षिक झलक का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी।

नर्सरी कक्षा के नन्हे बच्चों ने मेरे पापा, प्रीकेजी, केजी के बच्चों ने मछुवारों की जीवन शैली, पहली, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने छलिया नृत्य, तीसरी, चौथी, पांचवीं के विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 6, 7 के विद्यार्थियों के भारतीय सेना को समर्पित कार्यक्रम ट्रिब्यूट टू इंडियन आर्मी की मार्मिक प्रस्तुति को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। कई महिलाएं रोने लगी। 8वीं कक्षा ने शेर-ए-पंजाब, 9वीं कक्षा ने उत्तराखंड के त्यौहार, 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या मीनू भट्ट ने सहयोग के लिए अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र महरा, सुशीला भाकुनी, जीआईसी लाइन शाखा की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन उप प्रधानाचार्या ममता मेहता ने किया।

मेधावी हुए सम्मानित
वार्षिक झलक में मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने 10वीं की परीक्षा में अव्वल अक्षरा भाकुनी, आवास, बलवंत सिंह बोरा, कौशिक धस्माना, शिवम भंडारी, अभय बोहरा, दिशा चौधरी, गौरव सिंह बुंगला, मलय कन्याल, राजेंद्र सिंह, सौरभ अवस्थी, उज्जवल भट्ट, वैदेही भट्ट, अंकित शर्मा, विरेंद्र सिंह रौतेला, रवींद्र कुमार, समीक्षा खड़ायत, ईशिता नयाल, श्रद्धा, देवेश सामंत, अमित अधिकारी, पवन सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें