फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे आरोप मिले सही, अब सरकार करे कार्रवाई : चुफाल

Sat, 03 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भागीचौरा-पसमा सड़क पर बने कॉजवे की जांच को पहुंचे विधायक बिशन सिंह चुफाल और अ​धिकारी। स्रोत : व
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मैंने भागीचौरा-पसमा सड़क पर कॉज-वे निर्माण में घटिया गुणवत्ता को उजागर किया था। प्रशासन ने फौरी तौर पर जांच कर गुणवत्ता सही होने की बात कही। जब मैंने कॉज-वे को तोड़कर जांच कर और इसका खर्च खुद वहन करने की बात कही तो पीएमजीएसवाई के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब जांच में मेरे आरोप सही मिले हैं तो सरकार को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। यह बात शनिवार को डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने भागीचौरा-पसमा सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक कॉज-वे में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग होता मिला। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। तब प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जल्दबाजी में मेरे आरोपों को नकारते हुए गुणवत्ता सही बताई गई। ऐसे में मैंने घटिया गुणवत्ता का दावा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर कॉज-वे को तोड़कर जांच करने की बात कही।
विधायक ने कहा कि शनिवार सुबह वह और पीएमजीएसवाई के साथ ही अन्य अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और गुणवत्ता को परखा, जो मानकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरा। अधिकारियों ने खुद स्वीकारा है कि कॉज-वे में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग हो रहा है। इसमें सीमेंट की जगह मिट्टी भर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब मेरे आरोप सही मिले हैं तो ऐसे में सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई सड़कें ऐसी हैं, जिनमें घटिया गुणवत्ता का डामर किया गया और लोगों ने इसका विरोध भी किया। मैंने भी इन मामलों को उठाया लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा में पीएमजीएसवाई के तहत नौ सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। उनके निरीक्षण के बाद सड़कों को मानकों के अनुरूप चौड़ा किया गया।
...अब पत्रों के जवाब आने लगे हैं
विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कई मामलों में उन्होंने डीएम और सीएम कार्यालय को पत्र भेजे लेकिन इनका जवाब नहीं आया। मैंने इस मामले को सीएम के समक्ष रखा तो उन्होंने इसकी जानकारी ली। उन्होंने जिम्मेदारों को पत्रों का जवाब देने के निर्देश दिए। अब पत्रों के जवाब आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें