फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हत्यारोपी के खौफ से पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

Sun, 14 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जंगलों और गधेरों में हत्यारोपी की तलाश के दौरान नदी के पत्थरों पर सुस्ताते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कनारा क्षेत्र के बुरसम गांव में हुई चार महिलाओं की हत्या से ग्रामीण दहशत में हैं। जिस परिवार की तीन महिलाओं की गला काटकर हत्या की गई थी उस परिवार के सभी सदस्यों ने भय से गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंट पत्नी चंद्रकला को मार दिया था जबकि बड़ियाठ से काटकर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी की हत्या कर दी थी। चार हत्याएं करने के बाद से वह फरार है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार खौफ में है। अपनी सौतेली मां हेमंती देवी, पत्नी रमा देवी और बहन माया देवी की हत्या होने से प्रकाश राम भयभीत और गहरे सदमे में है। आरोपी से बचने के लिए प्रकाश रविवार को अपनी मां बसंती देवी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कोठेरा गांव चला गया है। एक साल पहले भी आरोपी संतोष ने उसके साथ मारपीट की थी। तब भी वह खौफ के कारण पत्नी और बच्चों के साथ दो माह तक ससुराल में रहा था।
विज्ञापन




थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। परिजनों के साथ ससुराल कोठेरा गांव पहुंचा प्रकाश राम अपने ससुर राजेंद्र राम के साथ गंगोलीहाट थाने गया। उसने थानाध्यक्ष मंगल सिंह से सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रकाश राम के ससुर राजेंद्र राम ने कहा कि हत्यारोपी संतोष उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। वह अभी पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में उन्हें अपनी और अपने परिवारजनों की जान की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें