विद्या भारती की क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 19 में विवेकानंद विद्या मंदिर मुनस्यारी, अंडर 14 में पिथौरागढ़ और अंडर 17 में नैनीताल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मयूख महर ने किया।
अंडर 19 के मैच में मुनस्यारी की टीम विजेता और पिथौरागढ़ की टीम उपविजेता रही। जबकि अंडर 14 में पिथौरागढ़ की टीम विजेता और नैनीताल की टीम उपविजेता रही। अंडर 17 में नैनीताल विजेता और पिथौरागढ़ उपविजेता रहा। समापन अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंध समिति के धर्म सिंह रावत ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रबंध समिति के मैनेजर बीएस गोबाड़ी, पीटीए अध्यक्ष अजय बोहरा समेत तमाम लोग मौजूद थे।