फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के खरतोली में वायरल फैला, 46 बीमार

Thu, 04 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरतोली गांव में वायरल का प्रकोप फैल गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। डॉक्टरों ने रोगियों का इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम ने कुल 46 लोगों का इलाज किया। आशंका है कि दूरदराज के इलाके में कुछ और रोगी हो सकते हैं।
विज्ञापन

गांव में वायरल का प्रकोप करीब एक सप्ताह पहले से शुरू हो गया। एक-एक कर हर घर में लोग बीमार पड़ने लगे। नजदीक में अस्पताल न होने से लोगों को दवा नहीं मिल पाई। जब गांव में अधिकांश लोग बीमार पड़ गए तो गांव के समाजसेवी बृजेश सिंह ने वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी को जानकारी दी। श्री धामी के निर्देश पर डा. मनोज सिंह जंगपांगी के नेतृत्व में  डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। डा. जंगपांगी ने बताया कि सभी पीड़ितों को एंटीबायोटिक एवं अन्य दवाएं दे दी गई है। जल्दी ही सभी स्वस्थ हो जाएंगे। समाजसेवी बृजेश सिंह का कहना है कि गांव में लगातार एक हफ्ते तक डॉक्टरों की टीम रहनी चाहिए। तभी रोग पर पूरी तरह नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि नजदीक में अस्पताल होता तो वायरल का प्रकोप इतनी गंभीर  तरीके से नहीं फैलता। खरतोली से तहसील मुख्यालय की दूरी आठ किलोमीटर है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें