फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बारिश, चोटियों पर हिमपात

Sun, 11 Oct 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसी के साथ ठंड का आगाज हो गया है। इस दौरान पंचाचूली और हंसलिंग की चोटियों पर हल्का हिमपात हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। उधर, जिला मुख्यालय में शाम के समय तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी में करीब 30 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। धारचूला तहसील में भी लिपुलेख और कालापानी की चोटियों में हिमपात की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें